फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी की इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 May 2023 06:21 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 2 बजे ओडिशा के कटक के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विस्फोट में भानु भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह जली हुई हालत में पड़ोसी राज्य ओडिशा भाग गया था...
विज्ञापन
अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट की घटना का मुख्य आरोपी कृष्णपद बाग उर्फ भानु की मौत हो गई है। उसका ओडिशा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उल्लेखनीय है कि विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 2 बजे ओडिशा के कटक के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। विस्फोट में भानु भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह जली हुई हालत में पड़ोसी राज्य ओडिशा भाग गया था, जिसकी सीमा घटनास्थल से महज तीन किलोमीटर दूर लगती है। भानु कटक के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा था।

एक दिन पहले ही सीआईडी ने घटना के बाद से फरार भानु को उसके बेटे पृथ्वीजीत बाग और भतीजे इंद्रजीत बाग के साथ कटक के नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया था। हालांकि उसकी हालत काफी गंभीर होने के चलते उसे बंगाल लाना संभव नहीं था। जानकारी के मुताबिक आग की वजह से भानु करीब 70 फीसदी जल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें