फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल सरकार को बदलना पड़ा बांग्ला मातृ योजना का नाम

Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: गर्भवती महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए केंद्र की योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना का नाम ममता सरकार ने बदल कर बांग्ला मातृ प्रकल्प कर दिया था। इसके चलते केंद्र सरकार ने इस योजना की फंडिंग रोक दी थी...
विज्ञापन
ममता बनर्जी। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ममता ममता बनर्जी सरकार ने केंद्रीय फंड पाने के लिए बांग्ला मातृ योजना के नाम को बदलने का फैसला लेना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को आश्वासन दिया है कि बांग्ला मातृ प्रकल्प का नाम बदलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना किया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार को इसके एवज में मिलने वाली केंद्रीय राशि भी मिल गई है। जानकारी के अनुसार, केंद्र ने राज्य सरकार को इस योजना के तहत 160 करोड़ रुपये जारी किया है।

ममता ने बदला था नाम

गर्भवती महिलाओं को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए केंद्र की योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना का नाम ममता सरकार ने बदल कर बांग्ला मातृ प्रकल्प कर दिया था। इसके चलते केंद्र सरकार ने इस योजना की फंडिंग रोक दी थी। इसके बाद राज्य की गर्भवती महिलाओं को केंद्र की ओर से मिलने वाली वित्तीय मदद मिलनी बंद हो गई थी। इस बीच, राज्य की महिला और शिशु कल्याण विभाग की ओर से केंद्र को पत्र लिखकर बताया गया है कि बंगाल में यह योजना अब प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नाम से ही चलाई जाएगी। इसके बाद केंद्र ने फिर से इस योजना के लिए वित्तीय आवंटन शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार को 160 करोड़ रुपये की किस्त राज्य को मिली है।

शुभेंदु कर चुके हैं शिकायत

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी राज्य सरकार पर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कई बार शिकायत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें