फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर कार से 55 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2022 05:41 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह कार को संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ा देखा गया। बेलघरिया पुलिस ने कार की तलाशी ली और सोना बरामद किया। पुलिस के अनुसार कार के अंदर एक बैग में सोने की बहुत सारी छड़ें थीं...
विज्ञापन
Gold (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बेलघरिया एक्सप्रेस-वे पर एक कार से पुलिस ने 55 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर एक कार खड़ी देखी। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो, उसमें से 11 किलोग्राम सोना पुलिस ने बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार अल सुबह कार को संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ा देखा गया। बेलघरिया पुलिस ने कार की तलाशी ली और सोना बरामद किया। गिरफ्तार लोगों से पूछ्ताछ की जा रही है कि सोना कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा था? सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सोना तस्करी की जानकारी पहले से थी, इसलिए पुलिस अलर्ट पर थी। पुलिस के अनुसार कार के अंदर एक बैग में सोने की बहुत सारी छड़ें थीं। कार बीटी रोड के रास्ते मेदनीपुर की ओर जा रही थी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें