फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ईडी ने हेराफेरी मामले में टीएमसी के करीबी कारोबारी कौस्तुव राय को किया गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 02:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सूत्रों के मुताबिक जानकारी के मुताबिक आयकर के छापे के दौरान उनके घर और दफ्तर से कई दस्तावेज बरामद हुए थे। उसके बाद से ही कौस्तुव कई एजेंसियों के निशाने पर थे। लेकिन उस समय उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी...
विज्ञापन
Kaustav Roy - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चिटफंड धोखाधड़ी और वित्तीय हेराफेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस के करीबी कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि काफी समय तक पूछताछ करने के बाद कारोबारी कौस्तव राय को ईडी ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। कौस्तव राय कई बार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इस कारण कुछ महीने पहले उनके दफ्तर और घर पर आयकर विभाग ने छापा भी मारा था। विपक्ष ने उनके तृणमूल कांग्रेस के करीबी होने का आरोप लगाए हैं।

सूत्रों के मुताबिक जानकारी के मुताबिक आयकर के छापे के दौरान उनके घर और दफ्तर से कई दस्तावेज बरामद हुए थे। उसके बाद से ही कौस्तुव कई एजेंसियों के निशाने पर थे। लेकिन उस समय उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। ईडी ने सोमवार को उनको तलब किया था। वे सुबह की जगह शाम को करीब चार बजे ईडी के दफ्तर गए।

सूत्रों के मुताबिक कौस्तव से शाम से पूछताछ शुरू हई और देर रात करीब एक बजे उनको गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों में काफी विसंगतियां थीं। इसके साथ ही पूछताछ में भी उनके बयानों में काफी भिन्नता पाई गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। कौस्तव एक लोकप्रिय टीवी चैनल के सीईओ और होस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें