फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने 23 मई को कोलकाता आएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Mon, 22 May 2023 05:38 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: सूत्रों की मानें तो इस दौारन दोनों नेताओं के बीच विपक्षी दलों को एकजुट करने पर भी बातचीत होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से विभिन्न गैर-भाजपा नेता बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल रहे हैं...
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता आएंगे। कोलकाता में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक ममता से मुलकात का मकसद विपक्षी एकता और हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में लाए गए अध्यादेश को राज्यसभा में रोकना है। इसके लिए वह विपक्षी नेताओं के पास जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो इस दौारन दोनों नेताओं के बीच विपक्षी दलों को एकजुट करने पर भी बातचीत होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से विभिन्न गैर-भाजपा नेता बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल रहे हैं। साथ ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए की नेताओं से मिल रही हैं। मंगलवार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यात्रा को भी इसी कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें