फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ माकपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 29 Mar 2023 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

दोपहर को विधान भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मार्च करते हुए इंटाली मोड़ पर पहुंचे जहां पहले से वाम दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे...
विज्ञापन
Left parties and Congress take out a protest march in Kolkata - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार का दिन रैलियों का दिन रहा है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर के समय धरने पर बैठी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शहीद मीनार में बड़ी जनसभा की। दूसरी तरफ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार को मापका और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

दोपहर को विधान भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मार्च करते हुए इंटाली मोड़ पर पहुंचे जहां पहले से वाम दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। दोनों ही पार्टियों के युवा, छात्र, महिला और अन्य मोर्चा के समर्थकों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्क सर्कस होते हुए मार्च करना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ रहा है। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें