फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 71 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट किए जब्त

Mon, 22 May 2023 03:32 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी सोलक, बीएसएफ के 107वीं वाहिनी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोने के छह बिस्कुट जब्त किए। इसका वजन 1217 ग्राम है और अनुमानित कीमत 71,95,814 रुपये बताई गई है...
विज्ञापन
Gold Smuggling - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर (उत्तर 24 परगना) रविवार को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर बीएसएफ ने छह सोने के बिस्कुट जब्त किए, जबकि तस्कर भागने में सफल हो गए। तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। सोने की अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है।

बीएसएफ के अधिकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी सोलक, बीएसएफ के 107वीं वाहिनी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोने के छह बिस्कुट जब्त किए। इसका वजन 1217 ग्राम है और अनुमानित कीमत 71,95,814 रुपये बताई गई है। तस्कर ये सोना बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे।

जवानों को खबर मिली कि इलाके से सोने की तस्करी होने वाली है। इसके बाद इलाके में एंबुश लगा दिया और सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। जवानों को दो संदिग्ध व्यक्ति, सीमा की तरफ आने वाली सड़क पर बाइक के साथ खड़े हुए दिखाई दिए। जवान जब उनसे पूछताछ कर रहे थे, तो दो लोग एक बैग मौके पर छोड़कर ही बाइक से भाग निकले।

जवानों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें सोने के छह बिस्कुट बरामद हुए। जवानों ने आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली, लेकिन वहां और कुछ भी नहीं मिला। फरार तस्करों की पहचान अमल हल्दर और अमित गेन के रूप में हुई, जो गांव लक्ष्मीपुर, जिला उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं। भगोड़े तस्करों के खिलाफ थाना बागदाह में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है, और जब्त सामान को कस्टम कार्यालय बागदाह को सौंपा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें