फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल की सीएम ने दिया दिल्ली अरविंद को समर्थन, कहा- राज्यसभा में करेंगे विधेयक का विरोध

Tue, 23 May 2023 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ममता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, चुनाव के लिए केवल छह महीने रह गए हैं, हो सकता है उससे पहले भी कोई चमत्कार हो जाए और केंद्र की सरकार चली जाए। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं...
विज्ञापन
Mamata Banarjee with Arvind Kejriwal - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को यहां कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है। ममता बनर्जी ने कहा, दिल्ली के सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने जो अधिकार दिए थे, उसके खिलाफ केंद्र सरकार जो अध्यादेश लेकर आई है, उनकी पार्टी राज्यसभा उसका विरोध करेगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

ममता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, चुनाव के लिए केवल छह महीने रह गए हैं, हो सकता है उससे पहले भी कोई चमत्कार हो जाए और केंद्र की सरकार चली जाए। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले कोलकाता पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चढ्डा, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार और मंत्री आतिशी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें