फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Florence Nightingale Award: सिक्किम की दो नर्सों को मिलेगा राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

Fri, 04 Nov 2022 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक

सार

National Florence Nightingale Award: सम्मानित होने वाली नर्सें टीका देवी पांडे और ताशी ल्हामू शेरपा हैं। टीका देवी पांडे वर्तमान में रानीपूल यूपीएचसी में तैनात हैं। वह एक वरिष्ठ सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) हैं और पिछले 33 वर्षों से सेवा में हैं
विज्ञापन
National Florence Nightingale Award - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम की दो नर्सों को इस वर्ष का प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार मिलेगा। दोनों को 7 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। जानकारी के मुताबिक, सम्मानित होने वाली नर्सें टीका देवी पांडे और ताशी ल्हामू शेरपा हैं। टीका देवी पांडे वर्तमान में रानीपूल यूपीएचसी में तैनात हैं। वह एक वरिष्ठ सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) हैं और पिछले 33 वर्षों से सेवा में हैं।

इसी प्रकार ताशी ल्हामू शेरपा सोरेंग पीएचसी में सहायक नर्सिंग अधीक्षक के पद पर तैनात हैं और पिछले 22 वर्षों से सेवा में हैं। इस अवधि के दौरान, दोनों नर्सों ने अपनी सेवा के लिए समर्पित होकर कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का अनुकरणीय निर्वहन किया है। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार हर साल भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा विभिन्न श्रेणियों की नर्सों को प्रदान किया जाता है, जिसमें वे पूरे देश से आवेदन आमंत्रित करती हैं और प्रत्येक श्रेणी में कुछ पुरस्कारों का चयन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें