फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में भयंकर सड़क हादसा, दो बच्चों सहित पांच की मौत

Fri, 28 Oct 2022 02:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: सूत्रों के मुताबिक हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारणों पर अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है...
विज्ञापन
West bengal- Nadia Accident - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नकाशीपारा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। कार रायगंज से कोलकाता की ओर आ रही थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी नकाशीपारा में नेशनल हाईवे नंबर-34 के टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक लॉरी से कार आमने-सामने टकरा गईं। सूत्रों के मुताबिक हादसे में पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारणों पर अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि इस कारण एक ही लेन पर दोनों तरफ से गाड़ियों का आवागमन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें