फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम राइफल्स ने किया पीएलए कैडर को गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2022 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Assam: जानकारी के मुताबिक इसने 2016 में म्यांमार में प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद इसे पीएलए की 252 बटालियन में तैनात किया गया था और 2017 में इसे लांस कॉर्पोरल के पद पर पदोन्नत किया गया था...
विज्ञापन
ASSAM Rifles - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स (पूर्व) के तत्वावधान में मुख्यालय 21 सेक्टर असम राइफल्स की श्रीकोना बटालियन ने एक कार्रवाई में पीएलए के एक कैडर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बटालियन ने मणिपुर कमांडो के साथ एक संयुक्त अभियान में असम और मणिपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को गुमराह करने और भर्ती करने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पीएलए समूह के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक इसने 2016 में म्यांमार में प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद इसे पीएलए की 252 बटालियन में तैनात किया गया था और 2017 में इसे लांस कॉर्पोरल के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसने पांच कैडर के साथ 2018 में इंडो-म्यांमार बॉर्डर पार किया और कोविड-19 के कारण जिरीबाम वापस आने से पहले उसने कुछ महीने मुंबई में बिताये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें