फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश में नौ लोगों की मौत

Tue, 16 May 2023 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को आए तूफानी बारिश में नौ लोगों की मौत हो गई है। इसमें हावड़ा की 12 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। वह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी कि बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई...
विज्ञापन
मोचा चक्रवात - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तूफान मोचा ने भले ही पश्चिम बंगाल को कहर नहीं ढाया, लेकिन जाते-जाते हुई तेज बारिश ने काफी नुकसान कर दिया। सोमवार को हुई आंधी-तूफान और बारिश में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बारह वर्ष की किशोरी भी शामिल है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है। इस कारण रेल और विमान सेवाएं बाधित रहीं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को आए तूफानी बारिश में नौ लोगों की मौत हो गई है। इसमें हावड़ा की 12 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। वह ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी कि बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसी तरह से पेड़, बिजली की तार और बिजली का खंभा गिरने से लोगों की मौत हो गई। की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस बीच, बारिश के कारण कारण कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रेल सेवाएं बाधित रहीं। दमदम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कल उड़ान सेवाएं बाधित रहीं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तूफान 84 किमी की अधिकतम गति से चलना शुरू हुआ।

विज्ञापन


सीएम ममता ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल के तूफान में नौ लोग मारे गए हैं। हम एकबालपुर में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को 2.5 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेंगे।

मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में अलीपुर वेधशाला में रिकॉर्ड किया गया तूफान सोमवार शाम 5.41 बजे से तीन मिनट तक चला और अधिकतम 84 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन


कोलकाता के अलावा, तूफान ने पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, पुरबा और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा और पश्चिम बर्धमान, हावड़ा, नदिया और दक्षिण और उत्तर 24 परगना सहित अन्य दक्षिण बंगाल जिलों को प्रभावित किया। बनर्जी ने शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एकबालपुर में दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें