फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FATICHAR: नेपाली फिल्म 'फटिचर' सात अक्तूबर को कोलकाता और मुंबई समेत पूरे देश में होगी रिलीज

Wed, 28 Sep 2022 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

FATICHAR: अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए फिल्म के डायरेक्टर माबो हांग चेमजोंग ने बताया कि यह एक मनोरंजक फिल्म है। आप फिल्म को देखकर खुशी-खुशी सिनेमा हॉल से बाहर आएंगे, यह हमारी गारंटी है...
विज्ञापन
FATICHAR - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर की हसीन वादियों में बनी नेपाली फिल्म 'फटिचर' सात अक्तूबर को कोलकाता, मुंबई और सिक्किम सहित पूरे देश के थियेटरों में रिलीज होगी। इस सिलसिले में फिल्म के निदेशक और अन्य कलाकार जगह-जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए फिल्म के डायरेक्टर माबो हांग चेमजोंग ने बताया कि यह एक मनोरंजक फिल्म है। आप फिल्म को देखकर खुशी-खुशी सिनेमा हॉल से बाहर आएंगे, यह हमारी गारंटी है। तनाव को आप थोड़ी देर के लिए भूल जाएंगे। इस फिल्म में बहुत ही साधारण कलाकारों ने बहुत असाधारण काम किया है। यह फिल्म कई धारणाओं को भी तोड़ेगी। इस फिल्म से हम एक नई इबारत लिखने की कोशिश कर रहे हैं।

चेमजोंग ने बताया यह चलचित्र नेपाली सिनेमा जगत के लिए नयी परिकल्पना के साथ तैयार किया गया है। भारतीय नेपाली भाषी गोरखा समुदाय को आधार बनाकर निर्मित इस चलचित्र में कालेबुंग, दार्जिलिंग तथा सिक्किम के स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। करीब दो घंटे की यह चलचित्र सिक्किम, दार्जिलिंग के साथ-साथ कालेबुंग के पहाड़ी क्षेत्रों में यह फिल्माया गया है।

निर्देशक चेमजोंग ने कहा, फिल्म निर्माण करना मुश्किल का काम है। इसके साथ ही फिल्म चलने के लिए सामुदायिक सहयोग की जरूरत होती है। भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय चलचित्र, भोजपुरी चलचित्र सामुदायिक सहयोग के कारण आगे है। अगर देश के नेपाली भाषी गोरखा समुदाय भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में निर्मित चलचित्र को सहयोग करेंगे, तो स्थानीय कलाकारों को मंच भी मिलेगा। फटिचर फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम थिएटर सिनेप्लेक्स’ अब साल में एक चलचित्र बनाने की सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें