फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: सिक्किम पंचायत चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान, मतगणना शनिवार को

Fri, 11 Nov 2022 02:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक/ईटानगर

सार

Election: एसईसी के सचिव टीएन भूटिया ने बताया कि कुल मिलाकर 3600342 नामांकित मतदाता हैं जिनमें 181693 पुरुष और 178649 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे मतदान शुररू हुआ और अधिकतर ग्रामीण मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ...
विज्ञापन
sikkim panchayat election 2022 - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में हुए पंचायत चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग (ईएससी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 75.52 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण रहा।

एसईसी के सचिव टीएन भूटिया ने बताया कि कुल मिलाकर 3600342 नामांकित मतदाता हैं जिनमें 181693 पुरुष और 178649 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे मतदान शुररू हुआ और अधिकतर ग्रामीण मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1147 ग्राम पंचायत वार्ड हैं, जिनमें से 695 वार्डों में मतदान हुआ। 448 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए। शेष चार वार्डों में बाद में पुनर्मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 122 जिला क्षेत्रों में से 102 जिला क्षेत्रों में मतदान हुआ। 19 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक सीट पर प्रत्याशी की मौत के कारण पुनर्मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को मतगणना होगी।

अरुणाचल प्रदेश में पुरुष मतदाताओं से अधिक है महिला मतदाताओं की संख्या

अरुणाचल प्रदेश में फोटो मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया गया। ड्राफ्ट फोटो मतदाता सूची के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता अधिक हैं। 4,04,276 पुरुष मतदाताओं की तुलना में अरुणाचल प्रदेश में 4,16,529 महिला मतदाता हैं। अरुणाचल प्रदेश में राज्य के 60 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8,20,805 मतदाता हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ, आठ दिसंबर तक दावों और आपत्तियों की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का फाइनल रोल पांच जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें