फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya Election 2023: राहुल का भाजपा पर हमला, बोले- BJP और RSS आपकी संस्कृति को कर रहे हैं नष्ट

सार

Meghalaya Election 2023:  राहुल गांधी बोले- भाजपा की विचारधार, खासकर राष्टीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा मेघालय की संस्कृति, कला और परंपरा और आपके धर्म पर हमला और नुकसान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको यहां यह बताने आया हूं कि हम इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं...
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के सांसद और पूर्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को मेघालय की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस आपकी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें आपकी संस्कृति, पहचान या इतिहास को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे। हमारा देश हिंसक देश नहीं है। कायर ही अपनी इच्छा दूसरों पर थोपने की कोशिश करता है। हमें इस विचारधारा से प्यार, सम्मान और अहिंसा से लड़ना है।

उन्होंने कहा, भाजपा की विचारधार, खासकर राष्टीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा मेघालय की संस्कृति, कला और परंपरा और आपके धर्म पर हमला और नुकसान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आपको यहां यह बताने आया हूं कि हम इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह कभी होने नहीं देंगे कि वह आपकी भाषा, आपकी संस्कृति, कला और आपके इतिहास को नुकसान पहुंचाए। क्योंकि हमारे लिए यह भारत नहीं है। हमारा देश हिंसा को कभी समर्थन करने वाला नहीं है। हिंसा का हमारे देश में कोई जगह नहीं है।

राहुल ने कहा, इस तरह का काम केवल एक डरपोक ही कर सकता है। डरपोक ही अपनी ताकत को लागू करने का काम करता है। उन्होंने कहा, भाजपा एक क्लास बूली है। आपने ऐसा व्यक्ति देखा होगा, जिसको लगता है कि दूसरे को कुछ समझ नहीं है। वह कुछ नहीं जनता। लेकिन एक दिन उसे कोई ऐसा मिलता है, जो उसे सही पाठ पढ़ा देता है। ये भाजपा और आरएसएस वही बूली हैं। उनको लगता है कि केवल उनको ही सब कुछ पता है। वे किसी का कोई मान और सम्मान करना नहीं जानते। हम सबको उनके खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। हमको लड़ना है, लड़ाई का रास्ते क्या होने चाहिए यानि हिंसा के माध्यम से नहीं बल्कि प्यार, स्नेह और सम्मान और एक-दूसरे की कला, संस्कृति और धरोहरों का मान करते हुए लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें