फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: महिला पुलिसकर्मी ने क्यों काट खाया टेट उम्मीदवार का हाथ

Thu, 10 Nov 2022 02:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Kolkata: प्रदर्शनकारी कैमेट स्ट्रीट में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने धरना व विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत व धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते वहां कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही...
विज्ञापन
Kolkata PTET Protest - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने कई बार यह तो सुना होगा कि धरना या प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी, पानी की बौछार की या फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लेकिन कभी आपने सुना कि धरना-प्रदर्शन कर रही एक महिला को महिला पुलिसकर्मी ने हाथ काट खाया हो। जी हां, ऐसा हुआ है कोलकाता में। यहां प्रदर्शन कर रही एक महिला का हाथ एक महिला पुलिसकर्मी काट खाया। इसके बाद अब हंगामा मचा हुआ है।

हुआ यूं, कि बुधवार को कोलकाता में टेट पास अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। एक तरफ जहां धरने पर बैठने से रोकने के लिए उम्मीदवारों पर कोलकाता पुलिस के कर्मियों ने लात-घूंसों की बरसात की, तो दूसरी तरफ एक महिला कर्मी ने एक महिला उम्मीदवार का हाथ दांत से काट लिया। इसमें महिला उम्मीदवार घायल हो गईं। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन कर रही महिला उम्मीदवार को काबू में करने के लिए एक महिला पुलिस कर्मी दौड़ते हुए पहुंची और जोर से उसके हाथ पर दांत काट लिया। इससे उनका हाथ लाल हो गया और दांतों के निशान पड़ गए।

प्रदर्शनकारी कैमेट स्ट्रीट में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने धरना व विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी यह घटना घटी। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत व धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते वहां कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कार्रवाई में कई उम्मीदवारों के घायल होने की खबर है। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई टेट उम्मीदवारों को हिरासत में भी ले लिया।

प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे और उनका कहना था कि या तो हमें रोजगार दो या मौत दो। यहां तक कि प्रदर्शनकारी जेल वैन के नीचे तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से प्रदर्शनकारियों को हटाया। आंदोलनकारी छात्रों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। बंगाल में शिक्षक नियुक्ति में हुए भ्रष्टाचार को लेकर गहमागहमी के बीच टेट पास उम्मीदवार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार कोलकाता में आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें