फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: अचानक सचिवालय पहुंचे सौरव गांगुली, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की मुलाकात

Mon, 16 Jan 2023 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

इसके पहले पिछले साल अप्रैल महीने में वह इसी तरह से सचिवालय गए थे और मुख्यमंत्री के साथ बात की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बंगाल आए थे, तब उन्होंने सौरव गांगुली से मुलाकात की थी...
विज्ञापन
Mamata Banerjee with Sourav Ganguly - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली सोमवार शाम अचानक राज्य सचिवालय नवान्न जा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उन्होंने सचिवालय के 14वें तल पर उनके दफ्तर में करीब 15 मिनट तक मुलाकात की है। दोनों की बैठक किस बारे में हुई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लेकिन सूत्रों ने बताया है कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। ममता के करीबी सूत्रों ने बताया है कि नए साल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली की मुलाकात नहीं हुई थी, इसीलिए शिष्टाचार के तौर पर वह मिलने के लिए गए थे।

इसके पहले पिछले साल अप्रैल महीने में वह इसी तरह से सचिवालय गए थे और मुख्यमंत्री के साथ बात की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बंगाल आए थे, तब उन्होंने सौरव गांगुली से मुलाकात की थी। उस समय इस बात की भी चर्चा चली थी कि गांगुली राजनीति में आ सकते हैं। उसके बाद भी विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली की सराहना की थी और सौरभ ने ममता की सराहना करना जारी रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें