फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Metro Purple Line: जोका-तारातला लाइन जल्द होगी शुरू, तैयारी लगभग पूरी

Fri, 11 Nov 2022 04:13 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

Kolkata Metro Purple Line: मो. लतीफ खान, रेलवे सुरक्षा आयुक्त, एनएफ सर्कल ने जोका-एक्सप्लानेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) के जोका से तारातला खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने जोका, सखेर बाजार, बेहला बाजार और तारातला स्टेशनों पर स्टेशन कंट्रोल पैनल, फायर पंप, फायर डिटेक्शन सिस्टम, पॉइंट, सब-स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रैक, एस्केलेटर, लिफ्ट और विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया...
विज्ञापन
Kolkata Metro Purple Line - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता मेट्रो का बहु प्रतिक्षित जोका-तारालता पर्पल लाइन जल्द शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इसके शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। मो. लतीफ खान, रेलवे सुरक्षा आयुक्त, एनएफ सर्कल ने जोका-एक्सप्लानेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) के जोका से तारातला खंड का निरीक्षण किया।

उन्होंने जोका, सखेर बाजार, बेहला बाजार और तारातला स्टेशनों पर स्टेशन कंट्रोल पैनल, फायर पंप, फायर डिटेक्शन सिस्टम, पॉइंट, सब-स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रैक, एस्केलेटर, लिफ्ट और विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जोका स्टेशन से तारातला स्टेशन तक ट्रॉली का निरीक्षण किया।

खान ने जोका में मेट्रो कार डिपो में प्रशासनिक कार्यालय और एक स्वचालित ट्रेन वाशिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया और वहां पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने डायमंड हार्बर रोड पर मेट्रो पुल का भी निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में इस कॉरिडोर के तारातला से जोका खंड पर स्पीड ट्रायल भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें