फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Metro: क्रिसमस पर उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर मेट्रो की 204 सेवाएं चलेंगी, सुरक्षा की होगी पुख्ता व्यवस्था

Fri, 23 Dec 2022 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

Kolkata Metro: मेट्रो रेलवे अधिकारी के मुताबिक इसी तरह से क्रिमसम के असवर पर मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए के लिए 09:00 बजे से 44 विशेष सेवाएं (22 पूर्व-बाउंड और 22 पश्चिम-बाउंड) चलाई जाएगी। (रविवार) को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) पर 30 मिनट के अंतराल पर 19:50 बजे तक चलेंगी ट्रेने चलेंगी...
विज्ञापन
kolkata metro - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस पर मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता मेट्रो ने खास तैयारी की है। किसी भी यात्री को परेशानी नहीं हो, इसके लिए 07:50 बजे से 130 सेवाओं के स्थान पर 204 सेवाएं (102 अप और 102 डाउन) चलाई जाएंगी। यह सेवा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर 23.43 बजे तक रहेगी। इसी तरह से पूर्व-पश्चिम (ग्रीन लाइन) पर मेट्रो 44 विशेष सेवाएं प्रदान करेगी। टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो 09.00 बजे और आखिरी मेट्रो 19.30 बजे चलेगी।

मेट्रो रेलवे अधिकारी के मुताबिक इसी तरह से क्रिमसम के असवर पर मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए के लिए 09:00 बजे से 44 विशेष सेवाएं (22 पूर्व-बाउंड और 22 पश्चिम-बाउंड) चलाई जाएगी। (रविवार) को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) पर 30 मिनट के अंतराल पर 19:50 बजे तक चलेंगी ट्रेने चलेंगी। ग्रीन लाइन पर रविवार को सेवाएं नहीं चलती हैं।

अलग-अलग जगहों पर अतिरिक्त स्टाफ होंगे तैनात

क्रिसमस पर बेहतर सेवाएं, परेशानी मुक्त यात्रा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो रेलवे दक्षिणेश्वर, दमदम, पार्क स्ट्रीट, मैदान और रवींद्र सदन स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने जा रहा है। क्रिसमस पर संभावित भीड़ के प्रबंधन के लिए उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए टिकट काउंटरों को पर्याप्त टोकन उपलब्ध कराए जाएंगे।

मेट्रो भवन में नियंत्रण कक्ष में अधिकारी मौजूद रहेंगे

वास्तविक समय की स्थिति की निगरानी करने और मांग बढ़ने पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मेट्रो रेल भवन के नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे। पार्क स्ट्रीट स्टेशन पर एक चिकित्सा सहायता बूथ भी खोला जाएगा। इसके अलावा, मेट्रो ने सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और मेट्रो प्राधिकरण और सह-यात्रियों के साथ सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें