फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand actor murder case: झारखंड की अभिनेत्री की हत्या में पति गिरफ्तार, जांच जारी

Thu, 29 Dec 2022 06:00 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Jharkhand actor murder case: पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिया के पजिनों की तरफ से प्रकाश के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि प्रकाश पहले भी रिया को मारने की धमकी देता था। रिया कुमारी प्रकाश की दूसरी पत्नी थी...
विज्ञापन
Jharkhand actor murder case: Riya Kumari - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की हत्या में गुरुवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने अभिनेत्री की हत्या में उनके पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, लंबी पूछताछ के दौरान दिए गए बयानों में विसंगतियों के चलते पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री के परिजनों की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस घटना की सच्चाई जानने के लिए प्रकाश से लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिया के पजिनों की तरफ से प्रकाश के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि प्रकाश पहले भी रिया को मारने की धमकी देता था। रिया कुमारी प्रकाश की दूसरी पत्नी थी। प्रकाश ने पहले भी कई बार रिया को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रकाश रिया के साथ मारपीट करता था। रिया के परिवार ने प्रकाश की प्रथम पक्ष पत्नी और दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या बुधवार को लुटपाट की घटना के दौरान गोली लगने से रिया की मौत हुई है या फिर हत्या पूर्व नियोजित थी। पुलिस इसका जवाब तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक बागनान में अभिनेत्री की हत्या की गई थी, उसके शव की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के अलावा फोरेंसिक जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें