फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ ने 4.24 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्कर दबोचे, जवान होंगे पुरस्कृत

Mon, 08 May 2023 07:25 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

बीएसएफ के मुताबिक सोमवार को 145वीं वाहिनी के जवानों को पुख्ता खबर मिली थी कि बस से बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी होने वाली है। यह यात्री बस अगरतला से ढाका होती हुई कोलकाता आती है...
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा: बीएसएफ ने 4.24 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ दो तस्कर दबोचे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-बांग्लादेश सीमा पर (उत्तर 24 परगना) बीएसएफ ने 52 सोने के बिस्कुट के साथ बस चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 6,950 ग्राम है और अनुमानित कीमत 4,23,64,882 बताई गई है।

बीएसएफ के मुताबिक सोमवार को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों को पुख्ता खबर मिली थी कि रॉयल मैत्री इंटरनेशनल यात्री बस (रजि. न. TR 01 G 1171) से बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी होने वाली है। यह यात्री बस अगरतला से ढाका होती हुई कोलकाता आती है। खबर मिलने के बाद सोमवार सुबह बस जब आईसीपी पेट्रापोल पहुंची, तो जवानों ने बस को तलाशी के लिए रुकवाया और बीएसएफ के सुरक्षा चेकिंग प्वाइंट पर लेकर आए।

गहन तलाशी के दौरान फ्यूल टैंक के पास बने खोखले पाइप में 52 सोने के बिस्कुट निकले। जवानों ने बस चालक और उसके हेल्पर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. मुस्तफा (चालक) और मातुर रहमान अकंदा (हेल्पर) के रूप में हुई। ये दोनों तस्कर बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पकड़े गये तस्करों को जब्त सोने के बिस्कुटों समेत डीआरआई (DRI), कोलकाता को सौंपा जा रहा है। बीएसएफ महानिदेशक ने आईसीपी पेट्रापोल दौरे के दौरान जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नगद ईनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें