फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अगले हफ्ते फिर बंगाल आ रहे हैं गृह मंत्री, गुरुदेव की जयंती पर कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mon, 01 May 2023 01:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

भाजपा सूत्रों के मुताबिक नोबेल से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के जयंती पर एक सांस्कृतिक संगठन की ओर से उनको निमंत्रण दिया गया था, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकृति दे दी है...
विज्ञापन
West Bengal: Amit shah - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह इसी महीने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की यात्रा पर आने वाले हैं। शाह नौ मई को कोलकाता आ रहे हैं। इस दौरान वे गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर जयंती पर आयोजित होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता उनकी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक नोबेल से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के जयंती पर एक सांस्कृतिक संगठन की ओर से उनको निमंत्रण दिया गया था, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्यांगना तनुश्री शंकर, अभिनेता रितुपर्णा सेनगुप्ता और गायिका सोमलता आचार्य के भी शामिल होने की संभावना है।

भले ही कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक सांस्कृतिक संगठन द्वाार किया जा रहा है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह की बंगाल यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आगामी लोकसभा के मद्देनजर गृहमंत्री का दौरान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिछले महीने ही गृहमंत्री अमित शाह बंगाल यात्रा पर आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने जनता से लोकसभा में भाजपा को 35 सीटों पर जीताने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था, अगर ऐसा होता है तो ममता बनर्जी की सरकार 2026 से पहले गिर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें