फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2022: सिख समाज से बोलीं ममता बनर्जी- थोड़ा हलवा मेरे घर भिजवा दें

Tue, 08 Nov 2022 12:46 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

Guru Nanak Jayanti 2022: कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची ममता ने कहा, आप लोगों ने गुरुनानक भवन के बारे में कहा था। यह छह करोड़ रुपये की संपत्ति है। हम यह सब एक साथ नहीं कर सकते। कृपया मुझे एक बार फिर आवेदन करें। मैं इसे एक रुपये में दूंगी...
विज्ञापन
mamata banerjee at gurudwara - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को हलवा पसंद है। वह भी किसी के घर का नहीं बल्कि गुरुद्वारे में बना हलवा उन्हें पसंद है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर यहां गुरुद्वारे पहुंचीं ममता बनर्जी ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं और सिख समाज से निवेदन किया कि गुरु नानक जयंती पर बनाए जाने वाला थोड़ा हलवा उनके घर भी भिजवा दें।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को वे खास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता से बाहर रहेंगी। इस कारण वे सोमवार शाम को ही गुरुद्वारे जाकर सिख समाज को बधाई दें आईं। इस दौरान उन्होंने कहा, आप लोग अच्छी तरह से गुरुपर्व मनाएं और थोड़ा हलवा मेरे घर भी भिजवा दें। इस दौरान उन्होंने जो बोले, सो निहाल, सतश्री अकाल भी बुलाया।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची ममता ने कहा, आप लोगों ने गुरुनानक भवन के बारे में कहा था। यह छह करोड़ रुपये की संपत्ति है। हम यह सब एक साथ नहीं कर सकते। कृपया मुझे एक बार फिर आवेदन करें। मैं इसे एक रुपये में दूंगी। हम सामाजिक कार्य के लिए दे सकते हैं।

हम इसे हिडको बोर्ड के माध्यम से कैबिनेट में भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, मंगलवार को मैं यहां नहीं रहूंगी इसलिए आज आ गई। इस मौके पर उन्होंने आजादी के दिनों को याद करते हुए कहा, स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल और पंजाब का बहुत बड़ा योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें