पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल से शनिवार को लॉटरी कांड मामले में सीबीआई ने आसनसोल जेल जाकर पूछताछ की। अणुब्रत फिलहाल पशु तस्करी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। जनवरी महीने में उन्होंने लाटरी का टिकट खरीदा था और एक करोड़ रुपये का इनाम जीता था।
सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं लॉटरी की आड़ में पशु तस्करी का काला पैसा सफेद तो नहीं किया गया। सीबीआई को पता चला है कि अणुब्रत ने लॉटरी के जिस टिकट की बदौलत एक करोड़ रुपये जीतने का दावा किया गया था, वह टिकट बीरभूम जिले की नहिना गांव के एक निवासी ने खरीदा था।
भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि बंगाल में लॉटरी के नाम पर धांधली हो रही है और इसमें तृणमूल नेताओं की साठगांठ है।