फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा शुरू, प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई यात्रा को हरी झंडी

Wed, 28 Dec 2022 07:30 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को उत्तर बंगाल के कर्सियांग, दार्जिलिंग में कार्यक्रम का आयोजन होगा और यात्रा यहां समाप्त होगी...
विज्ञापन
Bharat Jodo yatra in West bengal - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर से शुरू हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बंगाल में इस यात्रा का नाम बदलकर 'सागर से पहाड़ तक' कर दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 800 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को उत्तर बंगाल के कर्सियांग, दार्जिलिंग में कार्यक्रम का आयोजन होगा और भारत जोड़ो यात्रा यहां समाप्त होगी। बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा में तृणमूल कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आलोचना की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तृणमूल को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें