फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Ragging Case: मुख्य आरोपी राहुल छेत्री ने किया सरेंडर, कोर्ट में पेश

Mon, 05 Dec 2022 02:01 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, डिब्रूगढ़/गुवाहाटी

सार

Assam Ragging Case: डिब्रूगढ़ के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कहा, सोमवार सुबह राहुल छेत्री ने लेकपानी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन लाया गया। राहुल के साथ पुलिस पांच अन्य को भी डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है...
विज्ञापन
dibrugarh university ragging - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग मामले के मुख्य आरोपी राहुल छेत्री को सोमवार सुबह डिब्रूगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। इससे पहले राहुल छेत्री ने तिनसुकिया जिले के लेखापानी में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। आनंद शर्मा की रैगिंग घटना के बाद राहुल पिछले 11 दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था। इस घटना ने पूरे असम को झकझोर दिया था।

डिब्रूगढ़ के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कहा, राहुल को पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ लाया गया है। हमने थोड़ी देर पहले ही उसे कोर्ट में पेश किया है। हमने कोर्ट से पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी है। एसपी ने कहा, सोमवार सुबह राहुल छेत्री ने लेकपानी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन लाया गया।

अब तक, राहुल के साथ पुलिस पांच अन्य को भी डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर चुकी है। असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के छात्र आनंद शर्मा ने 26 नवंबर को विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रों द्वारा क्रूर शारीरिक और मानसिक यातना सहन करने में असमर्थ होने के बाद पीएनजीबी छात्रावास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। उसके बाद घायल आनंद का एक निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें