फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नलबाड़ी ‘रास’ उत्सव में शामिल होने गुवाहाटी पहुंची 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी

Mon, 14 Nov 2022 04:03 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

ड्रीम गर्ल सोमवार सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर उतरीं। उनका नलबाड़ी रास समिति के सदस्यों और असम के पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया...
विज्ञापन
Hema Malini - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ‘ड्रीम गर्ल’ सोमवार को गुवाहाटी पहुंचीं। हेमा मालिनी सोमवार शाम को नलबाड़ी में ‘रास’ उत्सव समारोह में शामिल होंगी। ड्रीम गर्ल सोमवार सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर उतरीं। उनका नलबाड़ी रास समिति के सदस्यों और असम के पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद हेमा मालिनी हवाई अड्डे से होटल के लिए रवाना हुईं और वहीं रुकेंगी। वहां से वे कामाख्या मंदिर दर्शन के बाद मुख्य अतिथि के रूप में रास महोत्सव में शामिल होने के लिए नलबाड़ी के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें