फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: नलबारी में हुआ पेप्सीको इंडिया फूड के प्लांट का भूमि पूजन, सीएम बोले- राज्य के लिए एतिहासिक दिन

Wed, 06 Sep 2023 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, नलबारी

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, असम के प्रति उद्योगपतियों का नजरिया बदला है। अब उद्योगपति असम की ओर रुख कर रहे हैं। यहां पूंजी निवेश करने के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बानेकुशी में यह इंडस्ट्री करीब 778 करोड़ रुपये में लगाई जा रही है...
विज्ञापन
Pepsico plant in Nalbari - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि असम अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आज के दिन को असम के इतिहास के लिए एतिहासिक दिन बताया। पेप्सीको कंपनी असम के नलबारी जिले के बानेकुशी में इतनी बड़ी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाने जा रही है। इससे जहां यहां का किसान उन्नत होंगे, वहीं युवकों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से 17 सितंबर को सभी से दो-दो पौधे लगाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, असम में इस दिन एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नलबारी जिले के बेनीकुशी में पेप्सीको इंडिया फूड मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की भूमि पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, असम के प्रति उद्योगपतियों का नजरिया बदला है। अब उद्योगपति असम की ओर रुख कर रहे हैं। यहां पूंजी निवेश करने के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बानेकुशी में यह इंडस्ट्री करीब 778 करोड़ रुपये में लगाई जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है, आप सभी इसके विकास में सहभागी बनें। कंपनी को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सरमा ने कहा, आगामी 17 को पूरे असम में एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसमें उन्होंने सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ऐसे पौधे लगाएं, जो भविष्य में आपकी आजीविका का साधन बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें