फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच शहबाज सरकार ने क्यों उतारी पाकिस्तानी नौसेना?

Tue, 10 Mar 2026 07:35 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर दिखने लगा है। ईरान में जारी संघर्ष और समुद्री मार्गों पर बढ़ते सुरक्षा जोखिम के बीच पाकिस्तान ने अपने व्यापारिक जहाजों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान नौसेना ने ऑपरेशन मुहाफिज-उल-बहर शुरू किया है, जिसके तहत देश के व्यापारी जहाजों को नौसेना के युद्धपोतों की सुरक्षा में ले जाया जा रहा है।

पाकिस्तान नौसेना के अनुसार, क्षेत्र में बदलते समुद्री सुरक्षा हालात और अहम समुद्री मार्गों पर संभावित खतरे को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पाकिस्तान की ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को निर्बाध बनाए रखना है। नौसेना के अनुसार यह एस्कॉर्ट ऑपरेशन पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉरपोरेशन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। फिलहाल पाकिस्तान नौसेना के जहाज दो व्यापारी पोतों को सुरक्षा दे रहे हैं, जिनमें से एक जहाज आज कराची पहुंचने वाला है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें