इस्राइल और अमेरिका के सशस्त्र हमलों ने बीते 36 घंटो से ईरान को जमींदोज कर दिया है। सैकड़ों लक्ष्य मिनटों में तबाह हो गए और नौ जहाज और उनके नौसैनिक भवन खाक हो गए। इतना नहीं इस्राइल और अमेरिका के इन हमलों में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई, जिसनें पूरे देश को झकझोर दिया। बात यही तक नहीं थमी, जवाब में ईरान ने भी इस्राइल पर हमले किए और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर खूब बमबारी की। ऐसे में अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को लेकर अपना सख्त रुख अपनाया है। साथ ही यह भी बताया कि यह संघर्ष अभी और कितना चलेगा। आइए जानते हैं।