क्या तुर्की कर रहा पाकिस्तान का अपमान? भूकंप के बाद तबाही से जूझ रहे तुर्की जाने को तैयार पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को आने से कर दिया था मना। कहा जा रहा है कि बीते बुधवार को पाकिस्तान के पीएम शरीफ अंकारा पहुंचने वाले थे, लेकिन मंत्रियों के बचाव और राहत कार्य में व्यस्त होने के चलते तुर्की ने कथित तौर पर उनके दौरे को कैंसल करने के लिए कहा।