फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Parliament Fight Viral Video: तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Thu, 12 Feb 2026 07:53 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Turkey Parliament Fight Viral Video: संसद में हाल के दिनों में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के चलते बार-बार संसद की कार्यवाही स्थगित हो रही है। नतीजा ये कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा अधूरी रह जाती है। तो वहीं, इस बीच तुर्किये की संसद में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिससे हर कोई हैरान है।

दरअसल, तुर्किये में संसदीय बहस ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया। सत्ता और विपक्ष के सांसदों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। संसद के भीतर हुई इस लड़ाई ने तुर्किये ही नहीं, पूरी दुनिया को चौंका दिया। तुर्किये की संसद में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ और सत्ताधारी दल और विपक्षी सांसद आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें