आतंकी संगठन IS ने बुधवार को लंदन में ब्रिटिश संसद के पास हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए थे। वहीं ब्रिटिश पार्लियामेंट के कैम्पस में एक पुलिसवाले को चाकू मार दिया गया। संसद के पास हुए हमले के ही वक्त वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक कार ने लोगों को कुचल दिया। एक साथ हुई इन घटनाओं के बाद लंदन में अलर्ट जारी कर दिया गया। ब्रिटेन की पुलिस इसे आतंकी हमला मानकर कार्रवाई कर रही है।