Bangladesh New PM Tarique Rahman Salary: बांग्लादेश की राजनीति का 17 फरवरी से एक नया अध्याय शुरू हो गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई। बता दें कि, वह 17 साल बाद देश लौटे हैं और 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई। उनकी पार्टी ने संसद में मजबूत बहुमत हासिल किया है, जिससे वह प्रधानमंत्री बने हैं।
तो ऐसे में यह जानना अहम है कि 17 साल तक बांग्लादेश से निर्वासित रहे तारिक रहमान शपथ ग्रहण के बाद कितने शक्तिशाली हो गए है? उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर क्या ताकतें मिलेंगी? उनका वेतन कितना होगा? उनकी मौजूदा संपत्ति कितनी है? भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के मुकाबले उन्हें कितना वेतन मिलेगा? आइये ये सबकुछ हम आपको अपने इस वीडियो में बताते हैं।