अमेरिका ने अफगानिस्तान से जिस जल्दबाजी में अपनी सेना को वापस बुलाया, उसका असर यह हुआ कि अब काबुल समेत पूरे देश पर तालिबान का कब्जा है। सैनिकों के इस सरेंडर के बाद तालिबान के हाथ अमेरिका के वो खतरनाक हथियार लग गए हैं, जो दुनियाभर के कई देशों तक के पास नहीं हैं।