सिख नेता जगमीत सिंह को कनाडा में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया। अब वो 2019 के प्रधानमंत्री चुनाव के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ खड़े होंगे। कनाडा की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि देश की किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाला कोई अश्वेत है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि कौन है जगमीत सिंह और उनका न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुने जाने तक का पूरा सफर।