पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के दो निलंबित पदाधिकारियों की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर अब भी देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। तमाम मुस्लिम देशों ने भी इन बयानों को लेकर भारत से आपत्ति जताई। इस बीच अब संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत से इन हिंसाओं को रोकने की अपील की है।