दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की। दोनों ने करीब 20 मिनट तक अकेले में बातचीत की। जिसके बाद दोनों ने साझा बयान जारी किया जिसमें आतंकवाद और दोनों देशों के बीच आर्थिक मुद्दों का खास तौर से उल्लेख किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनो देशों के बीच यह मुलाकात अत्यंत महत्वपूर्ण थी।