फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Croatia: क्रोएशिया पहुंचे पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

Thu, 19 Jun 2025 11:52 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में बुधवार को क्रोएशिया पहुंचे। यहां जगरेब में पीएम मोदी का संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत किया गया है। क्रोएशियाई नागरिकों के एक समूह ने संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया है। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की है। भारत और क्रोएशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है।

आपको बता दें कि क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में पीएम मोदी के स्वागत में दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रदर्शन हुआ है। पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कपड़े पहने क्रोएशियाई नागरिकों का एक समूह पीएम मोदी के स्वागत में कई संस्कृत मंत्रों का मंत्रोच्चार कर रहा है। पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि संस्कृति के बंधन मजबूत और जीवंत हैं! यह देखकर खुशी हुई कि क्रोएशिया में भारतीय संस्कृति को इतना सम्मान मिलता है। आपको बता दें कि पीएम मोदी क्रोएशिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में भारत और क्रोएशिया के बीच कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पश्चिम मामलों के विदेश सचिव तन्मय लाल ने इस बारे में बाद में जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहयोग के चार विषयों पर एमओयू साइन किया गया। सहयोग के ये चार क्षेत्र हैं, कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र, विज्ञान और तकनीक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जगरेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर की स्थापना। लाल ने कहा, दोनों शीर्ष नेताओं ने चार एमओयू साइन किए जाने का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने का मुद्दा भी उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें