फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Emmanuel Macron Talks: यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बात

Fri, 22 Aug 2025 03:33 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की है। दोनों देशों के राष्ट्रध्यक्षों के बीच ये बातचीत कुछ देर पहले ही हुई है। वहीं इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की। हमने यूक्रेन में युद्ध पर अपनी स्थिति का समन्वय किया ताकि यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के लिए मजबूत गारंटी के साथ न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें। व्यापार संबंधी मुद्दों के संबंध में, हम सभी क्षेत्रों में अपने आर्थिक आदान-प्रदान और अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए, जो हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने पोस्ट में आगे लिखा- पिछले फरवरी में पेरिस में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्रवाई शिखर सम्मेलन के बाद, हम 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए काम कर रहे हैं। अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद के लिए, हमने 2026 में जी-7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए निकट समन्वय पर सहमति व्यक्त की।

बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उन यूरोपीय नेताओं में शामिल हैं जो इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बातचीत के दौरान उनके साथ मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जेलेंस्की के साथ यह मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता के कुछ दिनों बाद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें