पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक चरमपंथी शख्स ने कालिख पोत दी। शनिवार रात सियालकोट में ख्वाजा आसिफ अपनी पार्टी पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनपर कालिख पोत दी गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, वहीं ख्वाजा आसिफ ने बाद में अपना मुंह धोकर भाषण पूरा किया।