फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Crisis News Update: नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने बुलाई बैठक

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 31 Mar 2025 12:33 AM IST

पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में राजशाही समर्थकों ने राजधानी काठमांडू में जमकर उत्पात मचाया था। जिसके बाद नेपाल सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इसी बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे संसद में मौजूद दलों के साथ बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में दक्षिणपंथी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है। नेपाली कांग्रेस के मुख्य सचेतक श्याम कुमार का कहना है कि यह बैठक हाल की राजनीतिक घटनाओं और संसद तथा सरकार के संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें