शनिवार की सुबह लेबनान के एक ड्रोन की तरफ से कैसरिया में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला किया गया। जिसके बाद, पीएम नेतन्याहू ने पलटवार है। उन्होंने कहा कि उन्हें युद्ध जीतने से कोई नहीं रोक सकता। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम ईरान के अन्य आतंकवादी छद्म के साथ अपनी लड़ाई जारी रख रहे हैं। उन्होंने आईडीएफ की तरफ से याह्या सिनवार की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि दो दिन पहले हमने हमास के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को मार गिराया। उन्होंने आगे कहा, हम इस युद्ध को जीतने जा रहे हैं।