अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार हमास को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करना ही होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तल्ख अंदाज में कहा कि सभी बंधकों को तत्काल रिहा करें, बाद में नहीं, जिन लोगों की आपने हत्या की है, उनके शवों को तुरंत वापस करें। ट्रंप ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा कि रिहाई न करने पर आपका (हमास) काम खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने हमास की मानसिकता को घृणित बताते हुए कहा कि केवल बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं आप बीमार और विकृत हैं!