पाकिस्तान में गायत्री मंत्र का जाप हुआ। मौका था होली समारोह का, जहां गायिका नरोदा मालिनी ने अपनी मथुर आवाज से गायत्री मंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पीएम नवाज शरीफ भी वहां मौजूद थे। बता दें कि ये पहली बार है जब सार्वजनिक रूप से पीएम नवाज की अध्यक्षता में होली समारोह का आयोजन किया गया हो।