पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारतीय मूल के 300 पाकिस्तानी नागरिकों का एक समूह हाल ही में गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचा। जहां इन सभी पाकिस्तानी श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजा-अर्चना की। यह यात्रा इन सभी श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक थी, क्योंकि यह वही स्थल है जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण क्षण बिताए थे।