अमेरिका के टेक्सास में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान चीख पुकार मच गई। साउथवेस्ट एयरलाइन्स के विमान संख्या 3562 की टेक्सास के अल्बुकर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान के केबिन से धुआं निकलते देख लोगों में दहशत फैल गई। विमान में मौजूद यात्री विंग्स के जरिए बाहर कूदने लगे। केबिन से धुआं निकलने की वजह इलेक्ट्रिकल फायर बताई जा रही है।