कैरेबियन द्वीप एंटीगुआ और बारबूडा में सदी के सबसे बड़े तूफान ‘इरमा’ से कम से कम आधा दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर है। तूफान की वजह से द्वीप का 95 प्रतिशत हिस्सा तहस-नहस हो गया है। अमेरिका के शहर फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहे इस तूफान के और भी घातक होने की संभावना है।