Brazil Plane Crash: ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि जमीन पर एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। क्रैश प्लेन सबसे पहले एक घर की चिमनी से टकराया, फिर एक इमारत की दूसरी मंजिल से टकराते हुए ग्रामाडो के एक बड़े आवासीय इलाके में एक मोबाइल फोन की दुकान में गिरा।