भारत मानयताओं का देश है और कई बार मानयताओं में अंधविश्वास घर कर लेता है तो अजीबों गरीब तस्वीरें सामने आ जाती हैं। ये घटना भी ऐसी ही अजीबो-गरीब है। आस्था के नाम पर कुछ महिलाओं को ऐसा धोखा हुआ कि उन्होंने मंदिर में रखे डस्टबिन को ही भगवान मान लिया और पूजा करनी शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरा वाकया अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब वही वीडियो वायरल हो रहा है।